बीसीआई अध्यक्ष ने सीजेआई को लिखे दवे के पत्र को ‘अनुचित प्रभाव’ पैदा करने की कोशिश बताया
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय में लंबित संवेदनशील मुकदमों को सूचीबद्ध करने को लेकर एक वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा उन्हें लिखे खुले पत्र को लेकर चिंता जतायी तथा कहा कि यह ‘‘अनुचित प्रभाव’’ पैदा करने और ‘‘अपने अनुकूल’’ फैसले हासिल करने का प्रयास है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट