बदायूं में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कूल हुआ मौसम
जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।