अब नहीं परेशान करेगा तेज हॉर्न का आतंक! आनंदनगर में अचानक छापेमारी से बाइक सवारों में मची खलबली
महराजगंज में एआरटीओ मनोज सिंह ने फरेंदा-आनंदनगर क्षेत्र में बाइक गैराज, डेकोरेशन शोरूम और मोटरसाइकिल शोरूम की जांच कर मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नियम तोड़ने वालों पर जेल, जुर्माना और लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई होगी।