अल-फलाह ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े सबूतों की तलाश तेज
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने अल-फलाह ट्रस्ट और अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग में अनियमितताओं से जुड़े PMLA केस के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने कई दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं।