नगीना देहात: गीता थिएटर में मंचीय गतिविधियों पर उठे सवाल, मूकदर्शक बने अधिकारी, ठेकेदार सांसद का नाम लेकर कर रहा बचाव
नगीना देहात के रायपुर क्षेत्र में आयोजित मेले में एक शर्मनाक दृश्य देखने को मिला, जहां गीता थिएटर के नाम पर अश्लीलता का खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है। इस थिएटर में मंच पर युवतियों द्वारा अश्लील डांस प्रस्तुत किया जा रहा है, जिस पर युवा खुलेआम नोट लुटा रहे हैं।