नमाज पर पाबंदी के आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने संभल की एक मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक आदेश को रद्द करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की पीठ ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था संभालना प्रशासन का काम है, न कि धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना