बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था सिपाही अभिषेक, अचानक मौत से घर में पसरा मातम; परिवार के सामने कई सवाल
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार निवासी सिपाही अभिषेक सिंह की आत्महत्या की घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक है। अभिषेक अपनी बड़ी बहन अंकिता की वर्ष 2027 में प्रस्तावित शादी की तैयारियों में जुटा था। उसकी मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।