हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के जमुहरा खुर्द में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी, डंडा व ईंट भी चले। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गांव के एक पक्ष ईश्वर व दूसरे पक्ष दीनानाथ के बीच रास्ते का विवाद था। सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से फरसा, लाठी, ईंट, पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीनानाथ, मनीचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया।
बोले एसओ
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्जन भर लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Published : 18 August 2024, 5:01 PM IST
Topics : Abhishek Singh Bankati Chc Dynamite News Farenda police station Maharajganj News थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह फरेंदा थाना बनकटी सीएचसी महराजगंज समाचार