महाराजगंज में सड़क पर चीखती रही महिला, टूट पड़ा दबंग युवक, CCTV ने खोल दिया राज
महराजगंज के सिसवा नगरपालिका के सेनानी नगर वार्ड में एक दबंग युवक ने दलित महिला को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।