विधानसभा चुनाव 2027 : नोएडा सीट पर भाजपा में टिकट की जंग तेज, मनोज गुप्ता ने ठोकी दावेदारी
नोएडा विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा में टिकट की रेस तेज हो गई है। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नोएडा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। वैश्य समाज की बैठक में उनके समर्थन में आवाज उठी, जिसके बाद नोएडा की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं।