WhatsApp जल्द ही एक ऐसा नया फीचर लाने वाला है, जो आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। खासतौर पर प्रोफाइल पिक्चर से जुड़ी एक बड़ी समस्या का समाधान इसमें छिपा है। इसके अलावा एक नया प्राइवेसी फीचर भी चर्चा में है, जो मैसेजिंग को और दिलचस्प बना सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जो प्रोफाइल पिक्चर (DP) से जुड़ी एक आम समस्या का समाधान करेगा।
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स उन कॉन्टैक्ट्स की ब्लैंक प्रोफाइल पिक्चर को अपनी पसंद से बदल सकेंगे, जिन्होंने अपनी DP हटा दी है या कभी लगाई ही नहीं।
आज के समय में कई बार ऐसा होता है कि एक ही नाम के कई कॉन्टैक्ट्स फोन में सेव होते हैं और अगर उनमें से किसी की प्रोफाइल फोटो नहीं होती, तो पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गलत व्यक्ति को मैसेज भेजने की आशंका बढ़ जाती है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स को अपने फोन की एड्रेस बुक में सेव कॉन्टैक्ट फोटो को सीधे WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर के रूप में सेट करने की सुविधा देगा। यानी अगर किसी कॉन्टैक्ट की DP खाली है, तो आप अपनी तरफ से उसकी पहचान के लिए फोटो लगा सकेंगे।
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह बदलाव केवल उसी यूजर के लिए दिखाई देगा जिसने फोटो सेट की है। दूसरे यूजर्स को वही पुरानी या ब्लैंक प्रोफाइल ही दिखाई देगी। इससे यूजर्स को अपनी चैट लिस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी।
यह फीचर अभी शुरुआती चरण में है और कुछ iOS बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। कंपनी इन यूजर्स से फीडबैक लेकर इसमें सुधार कर सकती है। इसके बाद इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू हुआ नया इनकम-टैक्स एक्ट 2025, पुराने कानून का हुआ अंत
इसके अलावा व्हाट्सऐप एक और एडवांस प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है, जो मैसेजिंग एक्सपीरियंस को और सुरक्षित बना सकता है। इस फीचर के तहत मैसेज पढ़ने के कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, पढ़े जाने के लगभग 15 मिनट के भीतर मैसेज हट सकता है, जबकि अगर मैसेज नहीं खोला गया तो वह 24 घंटे में स्वतः डिलीट हो जाएगा।
हालांकि, इस फीचर में मैसेज को कॉपी करने और स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा बनी रहेगी। इसलिए यूजर्स को इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। फिलहाल यह फीचर भी टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे व्यापक रूप से लॉन्च किया जा सकता है।