
Galaxy S25 Ultra पर बंपर छूट (फोटो सोर्स- Pinterest)
New Delhi: अगर आप इस समय कोई प्रीमियम या फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बेहद शानदार खबर है। मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच, प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार के दो सबसे बड़े दिग्गजों सैमसंग (Samsung) और ऐप्पल (Apple) के धाकड़ फोन पर इस समय भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है।
सैमसंग के सबसे पावरफुल फोन Galaxy S25 Ultra को इस समय 35,000 रुपये से लेकर 38,000 रुपये तक की कुल बचत के साथ घर लाया जा सकता है। वहीं, ऐप्पल के सबसे पतले और स्टाइलिश फोन iPhone Air पर भी हज़ारों रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों डील्स की पूरी डिटेल।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन अपनी धांसू परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए फ्लैगशिप कैटेगरी में टॉप पर बना हुआ है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की बड़ी QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहद स्मूद बना देता है। फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा हुआ है, जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है।
Samsung का 5G फोन बंपर ऑफर में, जानिए कुल कितनी मिलेगी बचत और क्या है खास?
कैमरा लवर्स के लिए इसमें पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
सैमसंग ने जब Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था, तब इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी। लेकिन इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) पर इस फोन का Titanium Gray (12GB+256GB) वेरिएंट सिर्फ 94,479 रुपये में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर 35,000 रुपये से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, अमेजन इस डील पर 2,834 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी ऑफर कर रही है। इन दोनों ऑफर्स को मिला दिया जाए तो फोन की प्रभावी कीमत केवल 91,644 रुपये रह जाती है। इस तरह आप इस फोन पर कुल 38,355 रुपये की बंपर बचत कर सकते हैं।
अगर आप एंड्रॉयड के बजाय iOS यानी आईफोन खरीदना पसंद करते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के सबसे पतले मॉडल iPhone Air पर भी कमाल का ऑफर है। भारत में 1,19,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone Air इस समय फ्लिपकार्ट पर 99,900 रुपये में लिस्टेड है।
इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा कंपनी 6,000 रुपये का बैंक ऑफर और 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दे रही है। इन सभी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स को मिलाकर आप इस प्रीमियम आईफोन पर कुल मिलाकर लगभग 29,000 रुपये की भारी बचत कर सकते हैं। फोन अपग्रेड करने का इससे बेहतर मौका दोबारा नहीं मिलने वाला है।
Location : New Delhi
Published : 19 June 2026, 11:03 AM IST