Oppo Find X9s हुआ सस्ता, 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग वाले फोन पर मिल रही 12 हजार रुपये की बचत

Oppo Find X9s पर Amazon में शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। 7,025mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग वाले इस प्रीमियम फोन पर 12,324 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जानिए ऑफर, कीमत और दमदार फीचर्स की पूरी डिटेल।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 November 2026, 12:40 PM IST

New Delhi: ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप 'फाइंड X10' सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद, कंपनी ने 'ओप्पो फाइंड X9s' पर छूट की घोषणा की है, जो अभी 84,999 रुपये में लिस्टेड है। इस डिवाइस में 6.59-इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 7,025 mAh की बैटरी दी गई है। अमेजन पर इस फोन के लिए एक बेहतरीन डील उपलब्ध है, जिससे खरीदार 12,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

ओप्पो फाइंड X9s डील

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन फिलहाल अमेजन पर 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है। ग्राहक 'अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड' का उपयोग करके भुगतान करने पर 12,324 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 8,500 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही, यूजर्स अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और भी बचत कर सकते हैं।

Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Oppo Find X9s हुआ सस्ता (सोर्स-Pinterest)

ओप्पो फाइंड X9s के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन में 6.59-इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर लगा है और 7,025 mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Tech News: YouTube पर मोनेटाइजेशन क्यों हो सकती है बंद, जानें वह गलतियां जो क्रिएटर्स को पड़ सकती हैं महंगी

इसके प्राइमरी कैमरे में 50MP का सेंसर है, जिसे हैसलब्लैड (Hasselblad) द्वारा ट्यून किया गया है और इसमें सोनी LYT-700 लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसके रियर कैमरा सिस्टम में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए, इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  21 November 2026, 12:40 PM IST