
Oakter Studio AC 5000 2026 (Img- Internet)
New Delhi: दिल्ली-NCR के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Oakter ने अपना नया Studio AC 5000 2026 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के 2025 मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें इनवर्टर बेस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी, बेहतर डिजाइन और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने इसे खासतौर पर छोटे कमरों, स्टडी रूम और दुकानों के लिए डिजाइन किया है। इसकी शुरुआती कीमत 14,499 रुपये रखी गई है, जबकि GST के साथ इसकी रिटेल कीमत लगभग 16,999 रुपये तक पहुंचती है।
Oakter Studio AC 5000 2026 एक 0.5 टन, 3 स्टार इनवर्टर विंडो एसी है। यह लगभग 75 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। यानी छोटे कमरे, स्टडी रूम, ऑफिस कैबिन या छोटी दुकानों में यह बेहतर कूलिंग दे सकता है।
इसका वजन केवल 22 किलोग्राम है, जो इसे पारंपरिक एसी की तुलना में काफी हल्का बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह अन्य एसी के मुकाबले 30 प्रतिशत तक ज्यादा लाइटवेट है, जिससे इसे कम जगह में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब बिना चैट स्क्रीन छोड़े भेज सकेंगे फोटो-वीडियो, बदल गया गैलरी का अंदाज
कंपनी के अनुसार यह एसी ट्रेडिशनल एसी की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत कम बिजली खर्च करता है। इसे चलाने का खर्च करीब 4 रुपये प्रति घंटा बताया गया है। खास बात यह है कि यह स्टैंडर्ड 6-एम्प पावर आउटलेट पर काम करता है, इसलिए घर या दुकान की मौजूदा वायरिंग में किसी बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती। बढ़ती बिजली दरों के बीच यह फीचर ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकता है।
Studio AC 5000 2026 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 1200VA प्योर-साइन वेव इनवर्टर पर भी चल सकता है। यानी बिजली कटौती वाले इलाकों में भी यह एसी उपयोगी साबित हो सकता है। नए मॉडल में कंपनी ने फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर की जगह इनवर्टर बेस्ड कंप्रेसर टेक्नोलॉजी दी है, जिससे कूलिंग ज्यादा स्थिर और बेहतर मिलती है। इसके अलावा एसी में एंटी डस्ट फिल्टर और कंपनी का CWRC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो पानी टपकने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?
कंपनी एसी पर एक साल की वॉरंटी और कंप्रेसर पर पांच साल की वॉरंटी दे रही है। ग्राहकों को एसी के साथ रिमोट कंट्रोल और माउंटिंग फ्रेम भी मिलेगा। यह एसी सभी बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Oakter की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जो कूलर की कीमत में एसी जैसी कूलिंग चाहते हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 12:46 PM IST
Topics : Inverter AC Oakter Studio AC 5000 tech news Window AC