हिंदी
पोर्टेबल AC Vs विंडो AC (Img: Google)
New Delhi: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है। ऐसे में लोग अक्सर इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि पोर्टेबल AC लिया जाए या विंडो AC। दोनों ही कमरे को ठंडा करने का काम करते हैं, लेकिन इनके फीचर्स, बिजली की खपत और परफॉर्मेंस में काफी अंतर होता है।
पोर्टेबल AC एक मूवेबल एयर कंडीशनर होता है, जिसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। इसमें नीचे पहिए लगे होते हैं और इसे किसी परमानेंट इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती। यह पाइप या होज के जरिए गर्म हवा को खिड़की या किसी ओपनिंग से बाहर निकालता है। वहीं विंडो AC को खिड़की या दीवार में फिक्स किया जाता है। यह एक ही यूनिट में काम करता है और गर्म हवा को सीधे बाहर फेंक देता है। इसे एक बार इंस्टॉल करने के बाद बार-बार शिफ्ट नहीं किया जा सकता।
बिजली खपत के मामले में विंडो AC ज्यादा किफायती माना जाता है। पोर्टेबल AC आमतौर पर 1.8 से 2.0 kWh प्रति घंटे बिजली खर्च करता है, जबकि विंडो AC लगभग 1.5 kWh प्रति घंटे की खपत करता है। इसका मतलब है कि लंबे समय में विंडो AC बिजली बिल को कम रखने में मदद करता है, जबकि पोर्टेबल AC ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है।
कूलिंग के मामले में भी विंडो AC को बेहतर माना जाता है। यह कमरे को तेजी से ठंडा करता है और मध्यम से बड़े कमरे के लिए उपयुक्त है। वहीं पोर्टेबल AC छोटे कमरों या पर्सनल यूज के लिए ज्यादा अच्छा होता है। यह बड़े कमरों में उतनी प्रभावी कूलिंग नहीं दे पाता।
कीमत की बात करें तो 1.5 टन विंडो AC की कीमत लगभग ₹25,900 से ₹35,000 तक होती है। वहीं 1 टन पोर्टेबल AC की कीमत 30,000 से 55,000 रूपए तक जा सकती है। इस हिसाब से विंडो AC न केवल सस्ता होता है बल्कि ज्यादा वैल्यू फॉर मनी भी देता है।
iPhone जैसा फीचर अब Android में! डिवाइसेज के बीच स्विच करना होगा आसान
अगर आप कम बिजली खर्च, बेहतर कूलिंग और लंबी अवधि का समाधान चाहते हैं तो विंडो AC बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आपको पोर्टेबिलिटी चाहिए और आप एक कमरे से दूसरे कमरे में AC शिफ्ट करना चाहते हैं, तो पोर्टेबल AC आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 24 May 2026, 11:48 AM IST
No related posts found.