Meta ग्लासेस को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, जल्द एंट्री मारेगा ‘म्यूज स्पार्क’ AI मॉडल, जानें इसकी खासियत

मेटा ने Meta Ray-Ban Display के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। इसमें न्यूरल हैंडराइटिंग, डिस्प्ले रिकॉर्डिंग और लाइव कैप्शन्स जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही डेवलपर्स के लिए प्रीव्यू एक्सेस भी ओपन कर दिया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 10:35 AM IST

New Delhi: टेक दिग्गज मेटा (Meta) ने अपने लोकप्रिय वियरेबल डिवाइस 'Meta Ray-Ban Display' के लिए एक नया और धमाकेदार सॉफ्टवेयर अपडेट घोषित किया है। इस अपडेट के जरिए उन कई एडवांस फीचर्स को डिवाइस में शामिल किया गया है, जिनका वादा स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्चिंग के समय किया गया था।

यह नया अपडेट यूजर्स के लिए मैसेजिंग, एक्सेसिबिलिटी टूल्स, रिकॉर्डिंग और नेविगेशन सपोर्ट का दायरा काफी हद तक बढ़ा देता है। इसके साथ ही मेटा ने थर्ड-पार्टी डेवलपर्स के लिए 'डेवलपर प्रीव्यू एक्सेस' भी खोल दिया है, जिससे अब इस डिवाइस के लिए नए वेब ऐप्स बनाए जा सकेंगे।

'न्यूरल हैंडराइटिंग' और हवा में जेस्चर से टाइपिंग

कंपनी द्वारा जारी ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अब सभी यूजर्स के लिए 'न्यूरल हैंडराइटिंग' (Neural Handwriting) फीचर रोल आउट किया जा रहा है। यह क्रांतिकारी फीचर मेटा के 'न्यूरल बैंड' तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।

इसकी मदद से यूजर्स को अब मैसेज टाइप करने के लिए फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपनी उंगलियों के जेस्चर्स (हवा में उंगलियां हिलाकर) से ही इंस्टाग्राम, वॉट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और एंड्रॉइड व iOS के डिफॉल्ट ऐप्स पर आसानी से मैसेज लिख सकेंगे।

Meta में 8000 नौकरियां खत्म! AI के लिए मार्क जुकरबर्ग का सबसे बड़ा दांव, कर्मचारियों में डर

डिस्प्ले रिकॉर्डिंग, लाइव कैप्शन्स और ग्लोबल नेविगेशन

इस अपडेट में एक नया 'डिस्प्ले रिकॉर्डिंग' फीचर भी पेश किया गया है, जो ग्लासेस की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट, यूजर की कैमरा फीड और ऑडियो को एक ही वीडियो में कंबाइन कर देता है। इसके अलावा, अमेरिका के साथ-साथ लंदन, पेरिस और रोम जैसे दुनिया के बड़े शहरों के लिए 'टर्न-बाय-टर्न' नेविगेशन लाइव कर दिया गया है। एक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए मेटा वॉट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम डायरेक्ट पर 'लाइव कैप्शन्स' की सुविधा दे रहा है, जो फेस-टू-फेस बातचीत या फोन कॉल के दौरान बोली गई बातों को स्क्रीन पर रीयल-टाइम में लिख देगा।

Meta के नए AI फीचर्स से बदलेगा Facebook का अंदाज़, स्टोरीज़ को मिलेगा नया लुक

डेवलपर्स के लिए खुले द्वार और आगामी 'म्यूज स्पार्क' AI

सितंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद से इन ग्लासेस को अब तक चार बड़े अपडेट मिल चुके हैं, जिनमें रिमाइंडर, मौसम, विजेट्स और स्पॉटिफाई का सपोर्ट शामिल है। अब नए डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम के जरिए डेवलपर्स HTML, CSS और जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके सीधे ग्लासेस के लिए स्टैंडअलोन वेब ऐप्स बना सकते हैं। कंपनी ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वियरेबल डिवाइसेस के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एक नया एआई मॉडल 'म्यूज स्पार्क' (Muse Spark) इस गर्मी के अंत तक Meta Ray-Ban डिस्प्ले पर रोल आउट कर दिया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  16 May 2026, 10:35 AM IST