iPhone 18 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: डिस्प्ले से लेकर परफॉर्मेंस तक क्या होगा नया?

Apple iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट, 48MP ट्रिपल कैमरा, 5088mAh बैटरी और 3000 निट्स ब्राइटनेस जैसे बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। जानिए Apple iPhone 16 Pro Max के मुकाबले कितना बदलेगा नया आईफोन।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 11:35 AM IST

New Delhi: Apple iPhone 18 Pro Max और Apple iPhone 16 Pro Max के बीच तुलना को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐप्पल इस साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में नए iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसमें कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर जैसे कई बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है। ऐसे में जिन यूजर्स के पास iPhone 16 Pro Max है और वे अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दोनों स्मार्टफोन्स के बीच का अंतर जानना जरूरी हो जाता है। हालांकि iPhone 16 Pro Max अभी भी एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन माना जाता है और कीमत कम होने की वजह से यह अब भी मजबूत विकल्प बना हुआ है।

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा नया?

दोनों प्रो मैक्स मॉडल्स का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा रहेगा। फ्लैट डिजाइन लैंग्वेज और राउंडेड कॉर्नर दोनों डिवाइसेज में देखने को मिलेंगे। हालांकि iPhone 18 Pro Max की फिनिशिंग और ओवरऑल लुक में बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 16 Pro Max टाइटैनियम फिनिश और स्टैंडर्ड कैमरा आईलैंड के साथ आने वाला आखिरी मॉडल माना जा रहा है।

वहीं iPhone 18 Pro Max में नया कैमरा आईलैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें अब तक का सबसे छोटा डायनामिक आईलैंड मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रीन एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

डिस्प्ले की बात करें तो नया मॉडल ज्यादा एडवांस LTPO+ पैनल के साथ आ सकता है। यह पैनल ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होगा। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जबकि iPhone 16 Pro Max में यह 2,000 निट्स तक सीमित थी।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में बड़ा अंतर

iPhone 18 Pro Max में 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है। यह चिपसेट पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट और पावर एफिशिएंट हो सकता है। दूसरी तरफ iPhone 16 Pro Max में 3nm प्रोसेस वाला A18 Pro प्रोसेसर मिलता है, जो अभी भी काफी दमदार माना जाता है।

हालांकि आने वाले A19 Pro और A20 Pro चिपसेट्स के मुकाबले इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी पीछे रह सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो iPhone 18 Pro Max सीधे iOS 27 के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं iPhone 16 Pro Max में भी यह अपडेट इंस्टॉल किया जा सकेगा।

कैमरा सेक्शन में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

कैमरा के मामले में iPhone 18 Pro Max को बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। iPhone 16 Pro Max में 48MP + 48MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं नए मॉडल में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Tech News: सितंबर 2026 में आ सकता है Apple का अल्ट्रा-स्लिम iPhone, मिलेंगे दमदार अपग्रेड्स

इसके अलावा नए आईफोन में प्राइमरी कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर और बड़ा लेंस मिलने की उम्मीद है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है। फ्रंट कैमरा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। iPhone 16 Pro Max में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 18MP फ्रंट कैमरा आने की संभावना है।

बैटरी और चार्जिंग में भी सुधार

iPhone 16 Pro Max को 4685mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। यह 27W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दूसरी ओर iPhone 18 Pro Max में 5088mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ 40W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग 25W ही रहने की संभावना है। बड़ी बैटरी और बेहतर चिपसेट की वजह से नया मॉडल ज्यादा बैकअप देने में सक्षम हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 11:35 AM IST