PF निकालना अब मिनटों का काम, EPFO की नई ऐप देगी UPI सुविधा, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

EPFO की नई ऐप अप्रैल में लॉन्च होने वाली है, जिससे PF पैसे UPI से मिनटों में निकालना संभव होगा। फिलहाल UMANG ऐप की मदद से पारंपरिक तरीके से PF क्लेम फाइल कर सकते हैं। जानें जरूरी शर्तें और आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 April 2026, 10:19 AM IST
google-preferred

New Delhi: EPFO जल्द ही अपनी नई ऐप लॉन्च करने वाला है, जिससे आपके PF अकाउंट से पैसा निकालना मिनटों का काम बन जाएगा। पहले इस ऐप की लॉन्चिंग 1 अप्रैल बताई गई थी, लेकिन फिलहाल आधिकारिक तारीख और विवरण उपलब्ध नहीं हैं।

UMANG ऐप से PF निकालना अभी भी आसान

जब तक नई ऐप लॉन्च नहीं होती, तब तक आप UMANG ऐप की मदद से अपने PF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि इसमें UPI का ऑप्शन फिलहाल नहीं है, लेकिन पारंपरिक तरीके से पैसा निकालना काफी आसान और मोबाइल फ्रेंडली है।

UMANG ऐप से PF निकालने के फायदे

UMANG ऐप से PF पैसे निकालने पर आपको कंप्यूटर में EPFO पोर्टल पर लॉगिन करने का झंझट नहीं होता। मोबाइल फ्रेंडली इंटरफेस में बस कुछ डिटेल्स भरकर आप आसानी से क्लेम फाइल कर सकते हैं। इसके लिए आपके फोन में UMANG ऐप और EPFO अकाउंट होना चाहिए।

जरूरी शर्तें PF क्लेम के लिए

UMANG ऐप के जरिए PF पैसा निकालने से पहले कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं-

1. आपका UAN नंबर एक्टिव होना चाहिए।
2. आधार कार्ड UAN से लिंक होना चाहिए।
3. बैंक अकाउंट की KYC अपडेट होनी चाहिए।
4. UMANG ऐप पर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

WhatsApp ला रहा स्मार्ट DP फीचर, अब ब्लैंक प्रोफाइल से नहीं होगी कन्फ्यूजन; जानें क्या होने वाला है नया?

UMANG ऐप से PF पैसा निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1. UMANG ऐप खोलें और EPFO सर्च करें।
2. Raise Claim पर क्लिक करें।
3. UAN नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें।
4. बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और Next करें।
5. कंपनी की Member ID चुनें और जानकारी कंफर्म करें।
6. क्लेम का प्रकार चुनें:
Form 31: नौकरी में रहते हुए पैसा निकालने के लिए
Form 19: नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद पूरा पैसा निकालने के लिए
Form 10C: पेंशन का पैसा निकालने के लिए

Iran Israel War: ईरान ने Amazon पर किया हमला! अब Google, Apple और Microsoft…

7. क्लेम की वजह बताएं, राशि और स्थायी पता भरें।
8. बैंक चेक या पासबुक की साफ फोटो अपलोड करें।
9. आधार OTP के जरिए पहचान वेरिफाई करें और Submit करें।

ट्रैकिंग और क्लेम स्टेटस

क्लेम सबमिट करने के बाद आप UMANG ऐप में Track Claim ऑप्शन के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं। पैसा आमतौर पर 7 से 15 दिनों में आपके बैंक खाते में पहुंच जाता है। यदि क्लेम फेल होता है, तो स्टेटस से ही जानकारी प्राप्त होती है।

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 10:19 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement