PF खाताधारकों के लिए बड़ा झटका या बड़ी राहत? अब वेबसाइट से नहीं, सिर्फ इस ऐप से एक्टिवेट होगा आपका UAN
तकनीकी अपग्रेड के बाद EPFO ने अपना यूनिफाइड मेंबर पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन और नया नंबर जारी करने की सुविधा हटाकर इसे सीधे UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां आधार फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। हालांकि, ऑनलाइन डेथ क्लेम की सुविधा पहले की तरह पोर्टल पर ही मिलेगी।