बिना इंटरनेट और बिना ऐप: सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर पता चलेगा PF का पूरा हिसाब, जानें EPFO का नया अपडेट

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज खातों में जमा कर दिया है। अब आप ई-पासबुक पोर्टल, उमंग ऐप, मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए घर बैठे अपने मोबाइल से बैलेंस और ब्याज की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 August 2026, 10:26 AM IST
google-preferred

New Delhi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत की तय दर से पीएफ खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपके खाते में कुल कितना फंड जमा हुआ है और इस बार ब्याज का कितना पैसा जुड़ा है? इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपका स्मार्टफोन ही यह काम पलक झपकते कर देगा।

पोर्टल से डाउनलोड करें पूरी ई-पासबुक

अपने खाते का पाई-पाई का हिसाब और ब्याज का सटीक ब्रेकअप देखने के लिए EPFO का आधिकारिक 'Member Passbook Portal' सबसे विश्वसनीय जरिया है। अपने मोबाइल के क्रोम या अन्य ब्राउज़र पर पोर्टल खोलें, अपना UAN (Universal Account Number), पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।

UPSC EPFO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका, संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट कमिश्नर की भर्ती

आधार-लिंक्ड नंबर पर आए ओटीपी को सबमिट करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां 'Passbook' सेक्शन में जाकर अपनी कंपनी की मेंबर आईडी चुनें। इसके बाद आप अपनी पासबुक का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें कर्मचारी, नियोक्ता का हिस्सा और मिला हुआ ब्याज अलग-अलग दिखेगा।

UMANG ऐप से चुटकियों में मिलेगी स्टेटमेंट

स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए भारत सरकार का 'UMANG App' बेहद सुलभ विकल्प है। गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर अपने नंबर से लॉग इन करें। ऐप के भीतर 'EPFO' सर्विस खोजें और 'View Passbook' के विकल्प पर क्लिक करें। अपना UAN डालकर OTP दर्ज करते ही आपके खाते का कुल जमा बैलेंस, पेंशन फंड और जमा ब्याज की पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।

EPFO New Rule 2027: अब 25 हजार तक के वेतन वाले कर्मचारी होंगे ईपीएस के हकदार, सरकार जल्द बदलेगी नियम, जानें पूरी डिटेल्स

बिना इंटरनेट: मिस्ड कॉल और SMS का आसान जरिया

अगर आपके पास स्मार्ट फोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी चिंता की कोई बात नहीं है। अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो घंटी के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और तुरंत एसएमएस के जरिए आपका कुल बैलेंस आपके फोन पर आ जाएगा।

इसके अलावा, आप मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN HIN (UAN की जगह अपना 12 अंकों का नंबर लिखें) टाइप करके इसे 7738299899 पर भेज सकते हैं। आपको अपनी भाषा में पूरी जानकारी का रिप्लाई मिल जाएगा।

Location :  New delhi

Published :  24 August 2026, 10:26 AM IST

Advertisement