हिंदी
एप्पल के नए CEO जॉन टर्नस (Img- Internet)
New Delhi: दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी Apple Inc. ने नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया गया है। 50 वर्षीय टर्नस अब कंपनी की कमान संभालेंगे। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब टेक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है।
मौजूदा CEO टिम कुक 1 सितंबर को अपना पद छोड़ देंगे। हालांकि वे कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कुक ने 2011 से Apple का नेतृत्व किया और उनके कार्यकाल में कंपनी ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
Apple का यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय पर हुआ है जब पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देख रही है। टेक कंपनियां AI को लेकर नई रणनीतियां बना रही हैं और Apple भी इस दौड़ में खुद को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
जॉन टर्नस लंबे समय से Apple के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने साल 2001 के आसपास कंपनी जॉइन की थी और करीब 25 वर्षों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे प्रोडक्ट डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं।
Samsung और Apple को टक्कर देने तैयार Huawei Pura X Max, जानें इसकी खासियत
टर्नस ने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। Apple से पहले उन्होंने वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में काम किया। 2013 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया और 2021 में वे कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल हुए।
जॉन टर्नस Apple के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने iPhone Air को पेश करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
Iran Israel War: ईरान ने Amazon पर किया हमला! अब Google, Apple और Microsoft…
टर्नस को Mac की बिक्री को फिर से मजबूत करने का श्रेय भी दिया जाता है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने हार्डवेयर इनोवेशन पर ध्यान बढ़ाया, जिससे Mac लाइनअप को नया जीवन मिला।
Location : New Delhi
Published : 21 April 2026, 9:46 AM IST