Mumbai Coastal Road Accident: सुबह-सुबह कोस्टल रोड पर बेकाबू हुई लग्जरी कार, तीन की मौत; एक गंभीर
मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के तेज रफ्तार लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना लोटस जेट्टी के पास हुई। सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित किया गया।