I-PAC Raids: ईडी अफसरों पर FIR पर रोक, जानिये अगली सुनवाई कब होगी; सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को नोटिस जारी किया
कोलकाता में 8 जनवरी को I-PAC के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई। इस दौरान ED और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली।