
लखनऊः सरेआम एक युवक ट्रैफिक कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। युवक नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह कमिंग सून लिखवाकर शहर में फर्राटा भर रहा है। साथ ही उसने बाइक के आगे अपना नाम भी लिखवा रखा है। जब चौकी इंचार्ज ने उसे पकड़ लिया तो युवक उन्हें सस्पेंड करवाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: झांसी के पुष्पेन्द्र यादव मामले पर एडीजी एलओ का बड़ा बयान, दिये जांच के आदेश
हजरतगंज थाना क्षेत्र की नरही चौकी में एक युवक पर अपनी KTM 200 बाइक पर सवार होकर भीड़भाड़ में स्टंट करने का आरोप लगा है। इसके अलावा कुछ लड़कियों ने उसपर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है।
जब नरही के चौकी इंचार्ज ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर गलत आरोप लगा कर वर्दी उतरवाने और सस्पेंड करवाने की धमकी दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी पहुंचे।
Published : 10 October 2019, 12:18 PM IST
Topics : KTM 200 Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश ट्रैफिक कानून युवक मोटर व्हीकल एक्ट लखनऊ हजरतगंज