हिंदी
प्रयागराज: महाकुंभ में कई साधु-संतों का आगाज हो रहा है। सभी संतों की अलग-अलग दिलचस्प कहानियां है। वहीं इन साधुओं ने अपने कई अंदजों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। अब साधु-संतों की महंगी गाड़ियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इनमें रोल्स रॉयस से लेकर महंगी ऑडी कार तक शामिल है।
साधु-संतों की लग्जरी कारें
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में आध्यात्मिकता अपने चरम पर है। केवल एक सप्ताह में ही करीब 8 करोड़ लोग महाकुंभ में शामिल होने आए हैं। इस दौरान कई साधुं-संतों ने अपनी कहानियों के द्वारा अपना लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। मगर एक चीज जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वह है बाबाओं की लग्जरी गाड़ियां। जिन्हें लेकर वे मेले में घूम रहे हैं। साधु-संतों की लग्जरी गाड़ियां इन दिनों एक चर्चा का विषय बन गई हैं।
रोल्स-रॉयस से ऑडी में घूम रहे हैं संत
साधु-संतों की महंगी लग्जरी गाड़ियां। इनमें क्लासिक 1965 रोल्स-रॉयस से लेकर हाई-एंड और स्लीक ऑडी Q7 या मर्सिडीज बेंज, और यहां तक कि मजबूत रेंज रोवर्स और डिफेंडर्स तक शामिल है। जिनकी कीमत 25 लाख रुपये से लेकर 20 करोड़ रुपये तक है। बताया जा रहा है कि प्रमुख अखाड़ों के बुजुर्ग साधु इन लग्जरी गाड़ियों का लुत्फ उठा रहे हैं। ये आलीशान कारें मेला मैदान की चेकर्ड, मेटल-लाइन वाली अस्थायी सड़कों पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
1.5 करोड़ की वैनिटी वैन
वहीं अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1.5 करोड़ की वैनिटी वैन में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी उन्हें एक उद्योगपति ने उपहार में दिया था। यह वैन कभी उनके दिवंगत गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की थी। साधु इन गाड़ियों के साथ पूरे दिन शिविरों के पास देखे जाते हैं, विशेष रूप से सुबह और शाम को जब वे आगंतुकों और शिष्यों से मुलाकात करते हैं।
Published : 20 January 2025, 1:18 PM IST
Topics : Dynamite News Luxury cars Maha Kumbh Maha Kumbh 2025 Manoj Tibrewal Aakash Pomp And Splendor Prayagraj Rolls Royce Sadhus And Saints uttar pradesh