Madhuri Dixit म: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप

डीएन ब्यूरो

अपनी एक मुस्कान से लाखों-करोड़ों दिलों को धड़का देने वाली माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज भी लोग माधुरी दीक्षित की अदाओं के दीवाने हैं। इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें डाइनामाइट न्यूज़ पर

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं हैं। 90 के दशक में वे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं।

जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में अबोध फिल्म से की थी।

फिल्म दयावान में माधुरी

मगर उन्हें कामियाबी मिली साल 1988 में फिल्म दयावान और तेजाब फिल्म से। इसके बाद वे राम लखन, त्रिदेव, दिल, जमाई राजा, साजन, बेटा खलनायक, हम आपके हैं कौन, प्रेम ग्रंथ, वजूद, गज गामिनी, हम तुम्हारे हैं सनम, दिल तो पागल है, आजा नचले, देवदास, डेढ़ इश्कया, गुलाब गैंग और कलंक जैसी फिल्मों में काम किया।

दर्जनों अवॉर्ड अपने नाम

 माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। माधुरी पद्मश्री के अलावा दर्जनों अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित न केवल भारतीय फैंस के बीच पॉपुलर रहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

माधुरी दीक्षित

माधुरी के अफेयर के किस्से भी कुछ कम खास नहीं रहे। एक जमाने में संजय दत्त और उनकी शादी की खबरें छपती थीं। फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा था। लेकिन जब 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों में फंसा तो माधुरी ने उनसे अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए।

माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने

माधुरी दीक्षित ने सालों तक फिल्‍मों में राज करने के बाद अमेर‍िका के हार्ट सर्जन डॉक्‍टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।








संबंधित समाचार