हिंदी
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले में विश्व योग दिवस में शामिल होने पहुँचे यूपी के एक मंत्री के अधकचरा ज्ञान लोगो के हँसी का पात्र बन गया, योगी के इन मंत्री को यह नही पता कि सीएम क्या होता है और पीएम क्या होता है तभी तो उन्होंने योग दिवस में सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम बना डाला और योग दिवस उन्हें के निर्देश में मनाने की बात कह डाली।
मंत्री जी यही नही रुके उन्होंने विश्व योग दिवस को ही आम लोगो के स्वस्थ रहने का राज बता डाला न कि रोज योग करने को।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस पूरे देश और प्रदेश में आज मनाया गया, हमीरपुर जिले में भी पुलिस लाइन में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूबे के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नू कोरी भी शामिल होने पहुँचे, सैकड़ो लोगो के साथ योग करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि कार्यक्रम आज आयोजित हुया तो उन्होंने जो जबाब दिया उससे वो हँसी के पात्र बन गये, इन्होंने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम, रक्षा मंत्री राजनाथ और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा योग दिवस मनाया जाता है जो हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।
Published : 21 June 2024, 6:40 PM IST
Topics : International Yoga Day Minister Manohar Lal Pant uttar pradesh Yoga Camp उत्तर प्रदेश मनोहर लाल पंत योगा शिविर राज्य मंत्री विश्व योग दिवस