हिंदी
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में योगी सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 54 मंत्रियों ने भी भाग लिया। जानिए क्या हुआ फैसला।
सरकार का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रयागराज को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही यमुना पर एक नया ब्रिज और विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की मंजूरी दी गई। इन विकास योजनाओं से प्रयागराज और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात की सुगमता बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। बैठक में सबसे प्रमुख घोषणाएं प्रयागराज स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना, विंध्य एक्सप्रेसवे, यमुना पर एक नया ब्रिज और नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत की गईं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई अहम कदम उठाए
बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई अहम कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दी, साथ ही बागपत, कासगंज और हाथरस में तीन नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का ऐलान किया। इससे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
इन योजनाओं को मिली अनुमति
इसके अलावा, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के म्युनिसिपल बांड जारी करने का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया। गंगा एक्सप्रेसवे को मिर्जापुर और वाराणसी से जोड़ने की योजना को भी स्वीकृति मिली। इन विकास योजनाओं से उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख शहरों में समग्र विकास होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
Published : 23 January 2025, 9:40 AM IST
Topics : big announcement Cabinet Meeting CM Yogi Dynamite News Maha Kumbh Manoj Tibrewal Aakash Prayagraj uttar pradesh