अब सरयू तट पर दुनिया देखेगी भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा.. 221 मीटर होगी ऊंचाई

अयोध्या में न सिर्फ राम निर्माण की मांग की जा रही है बल्कि इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी भगवान राम की प्रतिमा बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में बड़े राम प्रतिमा की खास विशेषतायें

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 November 2018, 1:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ अब यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा में शुमार हो जायेगी। अभी कुछ दिनों पहले सरदार पटेल की 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ' की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा में शुमार हुई थी जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। 

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में भारी सुरक्षा के बीच..धर्म सभा स्थल के पास हथियार लहराते दिखे कुछ युवा    

 

योगी सरकार ने दी भगवान राम की प्रतिमा को मंजूरी

 

अब योगी सरकार के भगवान राम की प्रतिमा पर लगी मुहर के बाद यह विश्व में सबसे विशालकाय प्रतिमा होगी जिसकी ऊंचाई 221 मीटर ऊंची होगी। यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से करीब 39 मीटर ऊंची होगी।  

यह भी पढ़ेंः जय श्रीराम की गूंज के साथ अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद शुरू..गर्माया माहौल 

भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा से जुड़ी खास बातेंः 

1. भगवान राम की यह विशालकाय प्रतिमा अब विश्व की सबसे विशालकाय प्रतिमा होगी। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही यह उपलब्धि सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है को प्राप्त हैं।   

 

मूर्ति को लेकर इस तरह तैयार किया गया खाका

 

यह भी पढेंः सरकार नहीं लायी अध्यादेश तो लोग खुद ही शुरू कर देंगे राम मंदिर का निर्माणः बाबा रामदेव  

2. इस प्रतिमा की ऊंचाई हालांकि 151 मीटर होगी लेकिन मूर्ती के ऊफर जो 20 मीटर ऊंचा छत्र लगाया जायेगा और इसके नीचे जो 50 मीटर का चबूतरा होगा इससे इसकी कुल ऊंचाई बढ़कर 221 मीटर हो जायेगी।     

 

 

3. भगवान राम की यह प्रतिमा कांस्य से निर्मित होगी। इसका निर्माण 250 एकड़ से भी अधिक भूमि पर होगा । यहां भगवान राम की मूर्ति के आसपास सुंदरीकरण के अलावा कई राष्ट्रों के पर्यटन भवन बनवाने व अन्य निर्माण कार्य भी किये जायेंगे। 

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर मचे घमासान के बीच डाइनामाइट न्यूज़ आप तक पहुंचा रहा है हर एक अपडेट सबसे पहले.. क्लिक करें ये लिंक https://hindi.dynamitenews.com/tag/DynamiteAyodhyaUpdate और जानें लेटेस्ट खबरें 

 

No related posts found.