हिंदी
नई दिल्ली: जल्द ही Wrestling के क्षेत्र के दो दिग्गज एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट दोनों के घरवालों ने दोनों की शादी की बात तय हो गई है। वहीं संगीता के पिता ने भी दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
दोनों एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते हैं। जिसके दोनों परिवार की सहमति के दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल अभी तक इसकी कोई डेट फिक्स नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Global T20 League: बीच मैदान पर पाक खिलाड़ी को शाहिद अफरीदी ने कहा 'पागल', देखें VIDEO

बता दें कि बजरंग पुनिया 65 किलोग्राम भार में वह विश्व के नंबर एक पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तथा दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया ने कजाखिस्तान में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को आईजी स्टेडियम में हुआ ट्रायल जीत लिया। अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स में बजरंग पुनिया के मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है।
Published : 8 August 2019, 2:15 PM IST