
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सप्ताह पूर्व घर से महिला गायब हो गई थी। उस महिला को गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बड़िहारी गांव निवासी महिला शबाना बीते 25 मार्च को घर से गायब हो गयी थी। इस मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला के खोजबीन में लगी हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने महिला को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
इस मामले में एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि गुमसुदगी मामले में महिला को बरामद कर शकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।
Published : 10 April 2025, 7:31 PM IST
Topics : family Kolhui Police Station Maharajganj missing police woman