Health Tips: सर्दियों में खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए है काफी लाभदायक

डीएन ब्यूरो

सर्दियों के मौसम में खाली पेट इन चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में पढ़ें क्या है वो चीज जिसके सेवन से मिलेंगे जबरदस्त फायदे।

सर्दियों में खाली पेट इन चीजों का करें सेवन

सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ और फिट बनाये रखने के लिए खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियो के मौसम में खली पेट सेवन करने वाली कुछ हेल्दी चीजों के बारे में।

भीगे हुए अखरोट का खाली पेट करें सेवन

अखरोट खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं अगर अखरोट भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलती है। इसके साथ ही यह मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

शहद और गुगनुना पानी

वहीं सर्दी के मौसम में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना काफी लाभदायक होता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

पपीता

ऐसा माना जाता है कि खाली पेट पपीते का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन घटाने में मददगार होता है।

भीगे हुए बादाम

बादाम सबसे पोष्टिक और पॉपुलर नट्स है। बादाम में पाया जाने वाला मिनरल्स, विटामिन व फाइबर आपको ब्लड प्रेशर से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या से बचाता है। दिल के रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है।








संबंधित समाचार