हिंदी
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्म पुरस्कार देने के लिए चर्चा की जा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस से पहले इसके ऐलान किए जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्या होता है, और कैसे होता है इसका चुनाव।
क्या होते हैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उब्लब्धयों के लिए पद्म पुरस्कार दिया जाता है। इसकी शुरुआत सन् 1954 से हुई थी जो अब तक चली आ रही है। यह देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। यह पद्म पुरस्कार उन सभी गतिविधियों या विषयों में उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्व शामिल होता है।
जानिए कब हुई पद्म पुरस्कार की शुरुआत
आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 1954 में दो पुरस्कार का गठन किया गया था। भारत रत्न और पद्म विभूषण। वहीं पद्म विभूषण को तीन वर्गों में बांट दिया गया, जिनका नाम पद्म विभुषण, पद्म भूषण और पद्म श्री रखा गया।
पद्म श्री जो भारत सरकार का एक नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो किसी खास क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हैं. पद्म श्री, पद्म पुरस्कारों में से एक है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के दिन की जाती है।
पद्म विभुषण जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।
पद्म भूषण जो भारत गणराज्य में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, इससे पहले भारत रत्न और पद्म विभूषण और उसके बाद पद्म श्री हैं। 2 जनवरी 1954 को स्थापित, यह पुरस्कार उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा" के लिए दिया जाता है।
जानिए कैसे होता है चयन
पद्म पुरस्कारों के लिए प्राप्त सभी नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं। इसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। समिति की सिफारिशें प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिए भेजी जाती हैं।
Published : 25 January 2025, 12:40 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Padma Awards Padma Selected Republic Day Republic Day 2025