हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधी रात तक 24 घंटे की अवधि में नौ नवजात शिशुओं और दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 10 बच्चों में से तीन का जन्म अस्पताल में हुआ था और सात को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों से वहां लाया गया था।
अधिकारी ने बताया कि इन शिशुओं में से दो जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थे, एक को न्यूरोलॉजिकल समस्या थी, दो सेप्टीसीमिया से पीड़ित थे, तीन का जन्म के समय वजन कम था और एक को जन्म के समय कम वजन के साथ-साथ अन्य समस्याएं थीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोलकाता से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित सरकारी अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि एक बच्चा 26 महीने का था और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित था।
Published : 9 December 2023, 10:27 AM IST
Topics : died medical college Nine Newborn West Bengal नौ नवजात पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज शिशुओं की मौत
No related posts found.