
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत जल्द ही मुख्यमंत्री ममता राज्यपाल की जगह राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएंगी।
इस नये फैसले को लेकर ममता सरकार द्वारा बंगाल विधानसभा में संशोधन बिल भी पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कैबिनेट मिटिंग दौरान यह फैसला लिया गया।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही बंगाल में विश्विद्यालयों में चांसलर की नियुक्ति को लेकर खींचतान की खबरें आई थीं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ममता सरकार ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार की सहमति के बिना कई कुलपतियों की नियुक्ति कर दी जा रही है। इसके बाद ही ममता सरकार ने राज्य में राज्यपाल की शक्तियों कम करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।
बता दें कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच 36 के आंकड़े जगजाहिर हैं।
Published : 26 May 2022, 6:11 PM IST
Topics : chief minister Mamata Banerjee universities West Bengal कोलकाता चांसलर पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी राज्यपाल विश्वविद्यालय