
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में 3 बजे तक 70.17 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
यह भी पढ़ें: बंगाल में मतदान के बीच बड़ी खबर, पश्चिमी मिदनापुर में बीजेपी कार्यकर्ता मिला शव
पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी इलाके में बीजेपी के एक कार्यकर्ता का शव मिला है। बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान 35 साल के मंगल सोरेन के रूप में हुई है। वह केशियारी के बेगमपुर इलाके का निवासी बताया जाता है।
8.84% and 7.72% voter turnout recorded till 9 am, in the first phase of polling in #Assam and #WestBengal Assembly elections, respectively: Election Commission of India pic.twitter.com/rWiUaHNaWl
— Dynamite News (@DynamiteNews_) March 27, 2021
मतदान को लेकर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया है और सुबह से लोग मतदान केन्द्रों पर आने लगे हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र बनाये गए हैं जिसके कारण बहुत कम स्थानों पर मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिलेंगी।
Published : 27 March 2021, 10:26 AM IST
Topics : Assembly Election 2021 election voting West Bengal कोलकाता पश्चिम बंगाल बंगाल मतदान विधानसभा चुनाव