Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, जानिए अन्य राज्य के मौसम का अपडेट

उत्तर भारत में ठंड की विदाई हो गई है। हां थोड़ा सुबह-शाम मौसम में गुनगुनी ठंड है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, जानिए अन्य राज्य के मौसम का अपडेट

नई दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों से ठंड की विदाई और गर्मी ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी से पंजाब तक बारिश की संभावना, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज यानी 15 मार्च से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज दिन के वक्त तेज हवाओं का अलर्ट है। आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। 

उत्तर प्रदेश का मौसम भी बदल रहा है। प्रदेश में किसी भी वक्त बारिश देखने को मिल सकता है। इस कारण अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 16 मार्च को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 17 मार्च से एक बार फिर यूपी में मौसम बदलेगा। 

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है। पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

Exit mobile version