Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली-NCR में बढ़ती गलन के साथ मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, अलर्ट जारी

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने सोमवार सहित तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा अधिक रहने की संभावना है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इस वजह से ठंड बढ़ सकती है। सोमवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा व कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा हो सकता है।

कितना रह सकता है तापमान

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 31 दिसंबर व एक जनवरी को मध्यम स्तर का या घना कोहरा होगा और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रहने की संभावना है।

अभी पश्चिम विक्षोभ है सक्रिय

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण आकाश में बादल होने पर रात के वक्त तापमान थोड़ा अधिक रहता है और दिन में अधिकतम तापमान कम रहता है। रविवार को आकाश में बादल होने से न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

एक जनवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी

एक जनवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से हिमाचल प्रदेश बर्फबारी होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिल्ली में भी ठंड बढ़ सकती है।

न्यूनतम तापमान 12 वर्षों में रहा सबसे ज्यादा

राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से रविवार सुबह दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 12 वर्षों में सबसे अधिक रहा। इससे शनिवार की रात व रविवार सुबह दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में 12 वर्षों में सबसे अधिक ठंड से राहत भरी रही।
 
दिल्ली में कल कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आईजीआई एयरपोर्ट के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण सुबह में न्यूनतम दृश्यता 350 मीटर रही। सुबह साढ़े नौ बजे दृश्यता बढ़कर 500 मीटर हो गई। सफदरजंग के पास हल्का कोहरा होने से सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही।

वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इससे अधिक न्यूनतम तापमान 16 दिसंबर 2012 को 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Exit mobile version