Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार, जानिये मौसम का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 August 2022, 12:33 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: Bollywood: करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये ये भावुक पोस्ट किया शेयर, जानिये क्या लिखा

विभाग ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। अधिकारियों ने बताया इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का गाना आफत रिलीज, देखिये वीडियो

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा था।  (वार्ता) 

Published : 
  • 6 August 2022, 12:33 PM IST