Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: दिल्ली- उत्तर प्रदेश समेत जानिए देशभर के मौसम का अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी पड़ रही है। कल से रात में मौसम हल्का ठंडा जरूर हुआ है। लेकिन आज फिर तापमान बढ़ेगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: दिल्ली- उत्तर प्रदेश समेत जानिए देशभर के मौसम का अपडेट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अप्रैल की शुरुआत से ही राजधानी में भीषण गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया। अब दोपहर के साथ-साथ सुबह-शाम भी गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम को लेकर राहत की खबर आई है। बैसाखी पर राजधानी में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पहले लोगों को गर्मी का एक स्पैल झेलना पड़ सकता है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आईएमडी ने माना कि उत्तर प्रदेश में लू चलने सकती है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री से ऊपर जा सकता है। फिलहाल तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा। सुबह शाम लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। वहीं अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भारत के दक्षिणी हिस्सों में लू चलने की संभवाना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है।

 मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी असम तक बने चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिला है। 

पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे।वहीं, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

8 अप्रैल को रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। कर्नाटक के बेलगावी, बीदर, विजयपुरा, बागलकोट, गडग, ​​कलबुर्गी, हावेरी, धारवाड़, कोप्पल, रायचूर, यादगिरी, बल्लारी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे और विजयनगर जिलों में लू की स्थिति रहने की संभावना है।

तेलंगाना और उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कल रायलसीमा के कई हिस्सों में, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44°C के बीच रहा। इस क्षेत्र में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Exit mobile version