Weather Update: दिल्ली से बाय-बाय कहने वाली है ठंडी, जानें वीकेंड के मौसम का पूरा हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बहुत जल्द ही ठंड की विदाई होने वाली है। वीकेंड पर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा इसके लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 February 2023, 1:24 PM IST

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ठंड में काफी नरमी देखी गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से बहुत जल्द ही ठंड बाय-बाय कहने वाला है। वहीं वीकेंट पर अच्छी धूप खिल रहेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा।

वहीं आज की बात करें तो दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके साथ मौसम अच्छा रहेगा। वहीं राजधानी का तापमान 11 से 30 डिग्री के बीच में रहेगा। 

दिल्ली का वीकेंड मौसम चार्ट

11 फरवरी (शनिवार): तेज हवाओं के साथ तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।
12 फरवरी (रविवार): खिली धूप और तेज हवाओं के साथ तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,  राजधानी दिल्ली में अगले 2 हफ्तों तक मौसम खुशनुमा रह सकता है। वहीं इस बीच  1-2 दिन हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है। इसके बाद में हल्की-हल्की गर्मी पड़ने की पूरी उम्मीद है।  

Published : 
  • 10 February 2023, 1:24 PM IST