Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मार्च महीने के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड ने दोबारा दस्तक दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली-उत्तर प्रदेश में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-उत्तर प्रदेश में छाए रहेंगे बादल


नई दिल्ली: पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है जिससे चलते देश के लगभग सभी राज्यों में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 
यह भी पढ़ें: कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर 07 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

IMD के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है।

मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 06 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। कल यानी 07 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अगले सप्ताह सफेद चादर से ढक सकती हैं कश्मीर घाटी 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे। 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी संभव है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल और ओडिशा में  1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। साथ ही, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है और 7 मार्च तक जारी रह सकती है।










संबंधित समाचार