हिंदी
नई दिल्ली: देश की सबसे चर्चित वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। वायनाड की जनता ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संसद पहुंचा दिया है। प्रियंका गांधी ने वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हरा दिया है। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने सियासी रण में एंट्री कर ली है।
बता दें कि प्रियंका से पहले गांधी परिवार में से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। वायनाड सीट जीतने के बाद प्रियंका गांधी अब अपनी राजनीति देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू करेंगी।
जानकारी के अनुसार सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या वह अपने भाई राहुल गांधी जैसी बड़ी जीत को दोहरा पाती हैं। 2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 वोट और 2024 में 3,64,422 वोट से चुनाव जीता था।
राहुलगांधी ने इस साल की शुरुआत में वायनाड सीट खाली कर दी थी क्योंकि अमेठी से सांसद बने रहने का फैसला किया था। वह नेहरू-गांधी परिवार की ओर राजनीति में एंट्री करने वाली 10वीं सदस्य हैं।
Published : 23 November 2024, 4:12 PM IST
Topics : By Election Result HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Priyanka Gandhi ResultsOnDynamiteNews TrendingNews Wayanad win