महराजगंज में बांध टूटने से जलभराव की स्थिति,गांव छोड़कर भागे लोग

महराजगंज में बांध टूटने से तीन गांवो में पूरी तरह पानी भर गया। जिसके बाद लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे हैं।

Updated : 23 June 2017, 4:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज:  नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से महराजगंज जिले के महाव नाले पर बना तटबंध तीन जगह टूट गया।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: महराजगंज जिले की तीन प्रमुख सड़कें बनेंगी नेशनल हाईवे

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आखिरी जुमे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जिसके बाद हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गया। इतना ही नहीं तटबंध टूटने के कारण तीन गांवो में पूरी तरह पानी भर गया। सिचाई विभाग और जिला प्रशासन इस बांध की मरम्मत के लिए प्रतिवर्ष करोड़ो रुपये खर्च करता है लेकिन हर साल यह बंधा टूट जाता है। हर साल बांध टूटने के कारण वहां के किसानो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिससे यहां के किसान खेती नही कर पाते हैं।

बता दें कि तटबंध के टूटने के बाद से तीनों गांवो में जलभराव की स्थिति से वहां के लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागने को मजबूर हो गए। तो वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग हर साल इस तबाही के मंजर को देखते है लेकिन प्रशासन इसका कोई ठोस हल नही निकाल पाता है।

Published : 
  • 23 June 2017, 4:43 PM IST

Related News

No related posts found.