हिंदी
महराजगंज: सिसवा रेलवे स्टेशन पर लगाया गया ठंडा पानी देने वाला फ्रीजर इस चिलचिलाती धूप वाली गर्मी में हाथी दांत साबित हो रहा है। फ्रीज़र की टोटी पिछले एक हफ्ते से खराब है। यात्री गला तर करने के लिए ठंडे पानी को तरस रहे हैं। मगर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं।
इस गर्मी में यात्रियों को पीने के लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर नहीं है। पिछले महिने स्टेशन पर मेन टंकी का मोटर जल जाने की वजह से 20 दिनों तक यात्री पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। यात्रियों को बाहर के दुकानों में 20 रुपए का बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही थी। 20 दिन बाद मोटर लगाया तो अब फ्रीज़र की टोटी टूट गई। जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों को पानी की समस्या से अब भी जूझना पड़ रहा है।
Published : 13 June 2019, 6:33 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश फ्रीजर महराजगंज योगी रेलवे स्टेशन सिसवा सीएम
No related posts found.