Site icon Hindi Dynamite News

RIP Sharad Yadav: देखिये शरद यादव का 10 साल पुराना ये खास इंटरव्यू, जानिये समाजवादी राजनीति पर उनका नजरिया

भारतीय राजनीति का चर्चित चेहरा और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार देर रात निधन हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये शरद यादव का 10 साल पुराना खास इंटरव्यू:
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
RIP Sharad Yadav: देखिये शरद यादव का 10 साल पुराना ये खास इंटरव्यू, जानिये समाजवादी राजनीति पर उनका नजरिया

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति का चर्चित चेहरा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसें ली। शरद यादव के निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का एक शानदार अध्याय भी खत्म हो गया है। समाजवाद को लेकर हमेशा प्रखर रहे शरद यादव के निधन पर सियासी गलियारों में मातम पसरा हुआ है और कई दिग्गज राजनेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शरद यादव की पहचान देश में एक बड़े समाजवादी नेता के रूप में रही।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपके लिये समाजवादी नेता शरद यादव का 10 साल पुराना खास इंटरव्यू लेकर आये हैं। 23 जून 2012 को शरद यादव का यह इंटरव्यू दूरदर्शन न्यूज के तत्कालीन संवाददाता और अब डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक व मुख्य संपादक और वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने दूरदर्शन न्यूज के मशहूर टॉक शो “एक मुलाकात” के लिये किया था।

इस इंटरव्यू में आप देख सकते हैं कि शरद यादव ने तब  मनोज टिबड़ेवाल आकाश कई जटिल सवालों का किस तरह बेबाकी से जवाब दिया और समाजवाद को लेकर अपनी वैचारिकी को देश के सामन रखा। इसमें इंटरव्यू आप शरद यादव की शिक्षा-दीक्षा, राजनीतिक सफर, जीवन के उतार-चढ़ाव और उनके जीवन के कई अनजानी बातों से भी रुबरू हो सकते हैं।

शरद यादव का जन्म मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव के एक किसान परिवार में एक जुलाई 1947 को हुआ था। किसान के घर जन्मे शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे।

उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोकसभा से चार बार सांसद बने। इसके मध्यप्रदेश के जबलपुर से दो बार सांसद चुने गए। वह उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी एक बार लोकसभा सांसद बने।  

शरद यादव न सिर्फ अच्छे नेता, बल्कि अच्छे वक्ता भी थे। वह 7 बार सांसद चुने गए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई। यह उनका राजनीति में ऊंचा कद ही था कि वह 13 साल तक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे। 

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने बीती रात अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘पापा नहीं रहे। शरद यादव का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था।

Video Courtesy: DD News

Exit mobile version