हिंदी
पटना: जब भी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) साथ आते हैं तो धमाल मच जाता है। दोनों की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी मानी जाती है और दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं जिनमें इनकी केमिस्ट्री देखते ही बनी है।
इन दिनों दोनों का एक रोमांटिक गाना काफी चर्चित हो रहा है। इस गाने में दोनों को बेडरुम में रोमांस करते हुए दिखाया गया है। इस गाने में काजल राघवानी के नाक के नथ खोने के बारे में बताया जा रहा है। सुबह उठने के बाद जब काजल की नथ गुम हो जाती है तो खेसारी उनसे इसके बारे में पूछते हैं। ये गाना है 'ऐ खोजी ना'। इस गाने की फिल्म का नाम है ''दुल्हीन गंगा पार के''।
ये गाना वैसे तो पीछले साल अपलोड किया था, लेकिन ये आज भी लोगों की पसंद का गाना बना हुआ है। इस गाने को अभी तक 3,792,994 लोग देख चुके हैं। इस गाने को गाया है खुद खेसारी लाल और सरोदी बोहरा ने। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं प्यारे लाल कवि ने।
Published : 29 August 2019, 3:20 PM IST
Topics : Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav video youtube काजल राघवानी खेसारी लाल भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म भोजपुरी स्टार
No related posts found.