हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिलाली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है। कई बूथों पर सुबह 7 बजे ही वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, अधिक से अधिक मतदाता बाहर आ रहे हैं और कुछ मतदान केंद्रों पर कतारें देखी जा सकती हैं।
दिल्ली का राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने परिवार के साथ डाला वोट
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली का राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने परिवार के साथ डाला वोट#DelhiElection2025 @OfficeOfLGJandK pic.twitter.com/2hcI2EewNe
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 5, 2025
प्रमुख उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे वोटिंग के लिये तो देखिये कैसे बोला विपक्षी नेताओं और दलों पर निशाना
#DelhiElections2025 : प्रमुख उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे वोटिंग के लिये तो देखिये कैसे बोला विपक्षी नेताओं और दलों पर निशाना#Delhi #DelhiElection2025 #DelhiAssemblyElection2025 @irobertvadra pic.twitter.com/8yPWvRBNxP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 5, 2025
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य दिल्ली निर्माण विहार क्षेत्र में मतदान केंद्र पर डाला वोट
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य दिल्ली निर्माण विहार क्षेत्र में मतदान केंद्र पर डाला वोट #DelhiElection2025 #DelhiAssemblyElection2025 #DelhiElections #Rarulgandhi #votingday @RahulGandhi pic.twitter.com/DmS8FGkIEK
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 5, 2025
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) 'दिल्ली का ताज' बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी की जगह लेने के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि कांग्रेस वापस सत्ता में लौटने के लिए संघर्ष कर रही है।
कुल मतदाता
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के अनुसार, 1.56 करोड़ मतदाता 13,766 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए योग्य हैं। इसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
विकलांगों के लिए विशेष बूथ
विकलांग व्यक्तियों के लिए कुल 733 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
बैलेट यूनिट
सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए, 21,500 से अधिक बैलेट यूनिट और वीवीपैट तैयार किए गए हैं, जिसमें पहुंच बढ़ाने के लिए डमी और ब्रेल बैलेट का प्रावधान किया गया है।
त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मैदान में हैं।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 2015 और 2020 में पिछले दो दिल्ली चुनाव जीते। AAP से पहले, कांग्रेस 15 वर्षों तक दिल्ली में सत्ता में थी। बीजेपी 27 साल से दिल्ली की सत्ता में नहीं है।
वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।
Published : 5 February 2025, 7:55 AM IST
Topics : Aam Aadmi Party bjp Congress Delhi Assembly polls Delhi Election Delhi Police Dynamite News Voting in Delhi दिल्ली चुनाव 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव