
नई दिल्ली: बिहार के 16 जिलों में विधान सभा की 71 सीटों के लिये आज हुए प्रथम चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदान किया गया। इससे पहले शाम पांच बजे तक कुल 51.68 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गयी थी। हालांकि बाद में भी कई बूथों पर वोटिंग के लिये लोग खड़े दिखे। अंतिम आंकड़ें आने तक वाटिंग प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।
मतदान का आंकड़ा दोपहर 3 बजे तक 46.29 फीसदी था। दोपहर तीन बजे तक बक्सर में 51.40 फीसदी मतदान और पटना में 45.77 फीसदी वोटिंग हुई।
दोपहर एक बजे तक कुल मतदान के आंकड़ा 33.10 फीसदी था। इसके बाद मतदान में कई जगहों पर तेजी दर्ज की गयी।
मतदान के शुरूआत शुरुआत में सुबह कई बूथों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत होने की खबरें भी आई। लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी। आज पहले चरण के मतदान में 16 जिलों की कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दीं।
पहले चरण के वोटिंग के लिये राज्य में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत थे, जिनके द्वारा 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना था। इन उम्मीदवारों में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
Published : 28 October 2020, 6:27 PM IST
Topics : bihar Bihar Assembly Election Voting percentage चुनाव आयोग प्रथम चरण मतदान बिहार विधान सभा चुनाव वोटिंग