
महराजगंज: रामनगर के राम जानकी मंदिर से विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फरेन्दा क्षेत्र के रामनगर टोला बुद्धईया बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से श्री श्री विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से रामनगर, जानकीनगर, भैसहिया होते हुए रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पहुंची जहां पर कलश में जल भरा गया।
यज्ञ समिति के संचालक जेपी प्रजापति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान बोकड़ा देवी मंदिर के पुजारी रामचरन दास त्यागी प्रवचन कर्ता रहेंगे और रामलीला का मंचन किया जायेगा।
भव्य कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्या द्वारा कलश लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
इस कलश यात्रा में पूर्व प्रमुख/प्रमुख प्रतिनिधी राम प्रकाश सिंह के साथ विभूती राय, गौरी शंकर पाण्डेय, पत्रकार विश्वामित्र मिश्र, पूर्व ग्राम प्रधान शिव भवन यादव, शिव पूजन, अंबिका सहानी, पत्रकार आदित्य मिश्र, मदन निषाद, विक्रम निषाद, देवमुनी, ओपी प्रजापती सहित तमाम वैदिक ब्राह्मण एवं समस्त ग्राम वासी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Published : 21 March 2025, 6:46 PM IST
Topics : Farenda Kalash Yatra Maharajganj News Ramjanki Mandir Ramnagar uttar pradesh Vishnu Mahayagya